Vrishabh Rashi Rashifal (Taurus Horoscope)


वृष राशि भचक्र की दूसरी राशि है और इसका स्वामी ग्रह है शुक्र है। आमतौर पर इस राशि के लोग सामान्य कद काठी के होते हैं। ये आकर्षक व्यक्तित्त्व के होते हैं। ये पुष्ट शरीर, मस्त चाल, स्वाभिमानी एवं स्वछन्द विचरण करने वाले होते है। शीतल स्वभाव, होंठ मोटे, कान एवं गर्दन कुछ लंबी होती है। ऐसे व्यक्ति उदार तथा सहिष्णु स्वभाव के होते है। इनकी वाणी में मधुरता का भाव विद्यमान रहता है। अपनी वाक् पटुता से शुभ और महत्वपूर्ण सांसारिक कार्यों को सिद्ध करने में भी सफल रहते है। ये अपने जन्म स्थान से लगाव रखने वाले होते हैं। 

ये जो कुछ मन में ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं। लगातार काम करते रहने के बावजूद भी ये औरों से ज्यादा दुरुस्त बने रहते हैं। लेकिन अत्यधिक मेहनत करने एवं लगातार बिना रूके काम करने की अपनी आदत की वजह से आप अपने खानपान पर भी ध्यान नहीं देते हैं और स्वाथ्य बिगड़ने लगता है अत: काम के साथ आपको अपने खाने-पीने पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति मेहनती, स्थिर विचार वाले सांसारिक सज्जन एवं धीर और शांत होते है। सभी लोग इनसे प्रभावित होते है।

इस राशि वाले लोगों से आप प्यार से कुछ भी करवा सकते हैं लेकिन यदि कोई इनसे जबरदस्ती कोई काम करवाना चाहे तो ये बड़ा ही अडियल रुख अख्तियार कर लेते हैं। गुस्से में आप यह भी भूल जाते हैं कि सामने वाला भी सही हो सकता है। हालांकि ये जब किसी की सहायता करते हैं तो अपनी पूर्व शक्ति लगा देते हैं। इस राशि के लोगों में बर्दाश्त करने की जबरदस्त क्षमता पाई जाती है। ये इच्छा शक्ति के भी धनी होते है। 

इन्हें किसी भी काम को करने की जल्दी नहीं रहती। ये हर काम को आराम से करना पसंद करते हैं। ये शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं। ये जीवन में अधिक परिवर्तन करना पसंद नहीं है। यद्यपि ये लोग सामाजिक होते हैं लेकिन बार-बार अलग माहौल में जाना इन्हें पसंद नहीं होता। ये अपने प्रियजन का खूब खयाल रखते हैं व आदर सत्कार करते हैं। इन्हें विलासिता पूर्ण जीवन जीना बहुत अच्छा लगता है। आप अपने रहन-सहन और पहनावे पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। इन्हें योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना अधिक पसंद होता है। हर वस्तु को नियत स्थान पर रखना, हाथ में लिया गया प्रत्येक कार्य पूर्ण करना, प्रत्येक सुन्दर वस्तु की ओर आप आसानी से आकर्षित हो जाना यही तो आपका स्वभाव है। 

इन्हें अच्छा और स्वादिष्ट भोजन पसंद होता है। ऐसे व्यक्ति कला, संगीत, नृत्य, सिनेमा, गायन आदि में विशेष झुकाव रखते है। आमतौर पर इस राशि के लोग प्रेम के मामले में विपरीत लिंगी के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते है। लेकिन ये कोरी भावनाओं में बहने वाले व्यक्ति नहीं होते। यौन सम्बंधों के मामले में ये थोड़े लचीले स्वभाव के हो सकते हैं लेकिन मन पर नियंत्रण नहीं रख पाते है। फ़िर भी इनका दाम्पत्य जीवन काफी हद तक सफल रहता है। ये सांसारिक सुखो के प्रति रूचि रखते है तथा सब प्रकार के आनंदों का उपभोग करने में विशवास रखते है।

अपने परिश्रम एवं लग्न से प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर लेते है। यह आवेश में कोई भी कार्य नहीं करते बल्कि हमेशा ताक में रहते है कि कब सही समय आए और उसका लाभ उठाया जाय। यौवन काल में भविष्य सुधारने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इनके जीवन में एक लक्ष्य होता है और यह उसी लक्ष्य पर हो कार्य करते है। ये सामाजिक और राजनीति क्षेत्र में शीघ्र सफलता अर्जित करते है। आपको बहुमूल्य जायदाद भी प्राप्त हो सकती है। धनार्जन इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य होता है। इनकी व्यापार में रूचि अधिक रहती है। वृष राशि के लोग कुशल व्यापारी हो सकते हैं। यदि ये श्रृंगार, कपड़ो, इत्र, आभूषण, कला आदि से सम्बन्धित व्यापार करें तो जीवन में आर्थिक उन्नति प्राप्त करते हैं। ऐश्वर्य प्रधान वस्तुओं का व्यापार इस राशि के लिए अनुकूल होता है। ये अपने धन को जमा करके रखना चाहते हैं। वृष राशि के लोग बहुत ही सोच समझ कर खर्च करते हैं यहां तक कि कभी कभी कंजूसी भी दिखाने वाले बन जाते है। यह धन कमाने में ख़तरा मोल नहीं लेते।

ये लोग धर्म के प्रति श्रद्धावान होते है। समय समय पर धार्मिक अनुष्ठानो तथा क्रियाकलापों को संपन्न करते कराते रहते हैं। वृष राशि का भाग्य उदय:- 20 से 22 वर्ष के मध्य अक्सर हो जाता है। इनके जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष 29, 30, 47, 56, 65, 74 व 83वां वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। अपनी मित्र राशियों से सदभावना व प्रेम का तालमेल रख कर तथा अपना शुभ रत्न हीरा या उपरत्न ओपल धारण करके अपने जीवन में उन्नति का मार्ग अपना सकते है।

आशा है अपने जीवन से सम्बंधित इन तथ्यों को जानकर आप उचित आचरण करेंगे और सुखी और प्रसंशित होंगें। नमस्कार!!

Related Articles: