Kanya Rashi (कन्या राशि)


कन्या राशि भचक्र की छठवी राशि है और इसका स्वामी ग्रह है बुध है। कन्या राशि वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। आमतौर पर ये मध्यम कद काठी के होते हैं। इनका शरीर दुबला, भौंहें घनी होती हैं। ये देखने में सुन्दर और थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते है। इनकी त्वचा का रंग कुछ पीलापन लिए हुए होता है। इनका मस्तक ऊंचा, आंखें सुंदर, हांथ लंबे और सुरुचिपूर्ण होते हैं। इनके स्वभाव में थोड़ी सी बेचैनी देखी जा सकती है। फ़िर भी ये गंभीर, विचारशील, मेहनती और सुंदर होते हैं। इस राशि के लोग अध्ययनशील होते हैं तथा कई विषयों में विशेष ज्ञानार्जन करते है। ये लोग स्फूर्तिवान होते है। ये अवसर के अनुकूल उग्रता के भाव यत्नपूर्वक त्याग देते है। उदारता के भाव उत्पन्न कर लेने में सक्षम होते हैं।
कन्या राशि वाले व्यक्ति पर किसी की संगति व वातावरण का असर जल्दी पड़ता है। कन्या राशि वाले लोगों में विपरीत लिंगी के प्रति काफी रुझान पाया जाता है। सौन्दर्यप्रेमी होने के नाते एक से एक अधिक स्त्रियों से इनका जुड़ाव हो सकता है जिससे कई बार गृह कलह की स्थिति का सामना करना पड़ जाता है। कई बार दुष्चरित्र स्त्रियों के फंदे में भी फंस सकने की स्थिति बन जाती है। जिससे इन्हें मानसिक कष्ट का घोर सामना करना पड़ता है। अत: इस मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। ये प्यार में डूब जाना चाहते हैं। ये अपने सबंधो के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं। ये जिन्हे प्यार करते हैं उनका बहुत ध्यान रखते हैं और उनके लिए एक खुशनुमा जगह बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन इनके प्यार का एक व्यावहारिक पक्ष भी होता हैं और ये प्यार का उपयोगी पक्ष भी देखते हैं। इन्हे अपने साथी पर निर्भर होना अच्छा नहीं लगता हैं।

बाल्यावस्था जीवन में इनका जीवन कुछ संघर्षपूर्ण रहता है परन्तु मध्यमावस्था में इस राशि के लोग पूर्ण सुखी, पुत्र संतति से परिपूर्ण होते है। ये अपने गृहस्थ जीवन के प्रति पूर्ण ईमानदार होते हैं। इन्हें अपना कर्तव्य सदैव याद रहता है। कन्या राशि के पुरुषों में स्त्रियोचित, सुंदरता और कोमलता को सहजता से देखा जा सकता है। इनमें लज्जा एवं वाणी मधुरता पाई जाती है। ज्योतिषीय विद्वानों ने कहा है कि जिस पुरुष में स्त्रियोचित गुण पाए जाते है वे बहुत ही भाग्यशाली होते है। इनका पोशाक की रुचि परिष्कृत होती हैं और ये दिखावे से घृणा करते हैं।

कन्या राशि वालों की शख्शिअत को देखकर इनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं होता अर्थात इनकी उम्र वास्तविक अवस्था से कम दिखती है। इस राशि वालो की स्मरणशक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग किसी भी काम को बहुत जल्द पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। साथ ही किसी भी काम करने के लिए उस पर बहुत ज्यादा मंथन या सोच विचार नहीं करते। ये लोग थोडे भावुक किस्म के भी होते हैं यानी ये अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। भावुक होने के कारण कुछ कन्या राशि वालों को निरन्तर संघर्ष करते हुए भी देखा गया है। वैसे तो ये कहते हुए पाए जाते हैं कि पैसा हाथ की मैल है लेकिन ये आदत से विवश होते है और पर्याप्त धन होने पर भी इनको धन का अभाव महसूश होता रहता है।

कन्या राशि के जातक अपने विश्लेषणात्मक दिमाग के लिए जाने जाते हैं, और ये अपने कैरियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। ये ऎसे व्यवसायों को चुनते हैं जिसमें विकास के अवसर हों। इस राशि वाले लोग एक अच्छे वैद्य साबित हो सकते है. प्रशासनिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदों पर भी अपना योगदान प्रदान करते है। इसलिए, गणित, भौतिकी, वित्त, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, चिकित्सा, वास्तुकला, निवेश और शेयर बाजार इनके लिए एक अच्छा कैरियर विकल्प साबित हो सकता हैं। इसके अलावा, ये लोग उपयोगी और चौकस होते हैं जिससे ये अच्छे डेटा विश्लेषक, ठेकेदार, एकाउंटेंट, वकील या शिक्षक बन सकते हैं। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी प्रसिद्धि अर्जित कर लेते हैं। इसके अलावा बुध की स्वामित्त्व वाली राशि होने के कारण संगीत और गायन में भी ये अच्छा करते हैं। मशहूर गायिका अलका याज्ञिक कन्या लग्न की ही है और उनकी आवाज के जादू से आप भी अछूते नहीं होंगे।

इस राशि वालों की धर्म के प्रति सामान्य श्रद्धा रहती है। धार्मिक क्रिया कलापों को श्रद्धापूर्वक संपन्न करने में विश्वास रखते है। परिवार में पिता के प्रति मन में पूर्ण श्रद्धा का भाव रहता है। ये उनकी सेवा करने में तत्पर रहते हैं। ये लोग एकाकी जीवन नहीं जी सकते। मनोरंजन, सैर सपाटा, मौज मस्ती, भोग व श्रृंगार प्रियता, दुष्ट मित्रों पर अधिक खर्च करते हैं। इस राशि वालों के कई मित्र ढोंगी व चालबाज होते है, जिनके जाल में यह लोग फंस कर अपना नुक्सान करा लेते है।

कन्या राशि वालों को वृद्धावस्था में मानसिक परेशानियां व अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हर किसी के काम में टांग अड़ाना आपकी एक बुरी आदत हैं। व्यावहारिकता आपकी सबसे प्रमुख शक्ति हैं, लेकिन इसकी अधिकता आपकी कमजोरी भी बन सकती हैं। आशा है अपने जीवन से सम्बंधित इन तथ्यों को जानकर आप उचित आचरण करेंगे तथा सुखी रहते हुए प्रसंशा प्राप्त करेंगे। नमस्कार!!

Related Articles: