March 2014 Rashiphal : March 2014 Horoscope in Hindi

 हम हाजिर आपके मार्च 2014 के मासिक राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-


मेष: महीने का भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आपके लगभग सभी महत्त्वपूर्ण कामों के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आप चाहने वाले आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा।

वृषभ: ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। इस समय आप कुछ व्यापारिक यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल रहेगा। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। कुछ फायदा दिलाने वाले प्रस्ताव मिलने की भी सम्भावना हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। यात्राओं से भी आनंद और धन प्राप्त होगा।

मिथुन: इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं लेकिन उनके विशेष सफल रहने की उम्मीद कम है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। वहीं महीने का दूसरा भाग। आपके कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यात्राएं सफल होंगी। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

कर्क: महीने के पक्ष वाले दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। कुछ समस्याएं अचानक से आ सकती हैं। जहां तक हो सके अपने सम्बंधियों से अच्छे सम्बंध बना कर रखें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। अनैतिक कामों से खुद को दूर रखें। सन्देहास्पद सौदों से बचें। बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह: इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि इस समय आप कोई व्यपारिक निर्णय करने जा रहे हैं तो इस समय आपको थोडा साअ संयम बरतने की आवश्तकता है। कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूलता लिए हुए नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

कन्या: महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। यानी कि महीने का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूलता लिए हुए है। जबकि महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य का खयाल रखें।

तुला: आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन प्रेम संबंधों के लिये यह समय अनुकूल नहीं है। वहीं सप्ताह का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा और आप सफलता पायेंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। नौकरी के हालातों में सुधार होगा अथवा पदोन्नति की सम्भावनाएं बनेंगी।

वृश्चिक: इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। महीने के पहले पक्ष में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिससे आप स्वयंको थका हुआ अनुभव कर सकते हैं। कार्य क्षमता की कमी का अनुभव भी आप कर सकते हैं। किसी गलत कार्य को करने के लिए भी आप उद्यत होंगे। कुछ घरेलू समस्याएं भी आपको चिंतित कर सकती हैं। इस समय आपको वाहनादि चलाने में सावधानी की आवश्यकता है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी।

धनु: महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके काम बनेंगे। आप कुछ छोटी यात्राएं कर सकते हैं। ये यात्राएं आपके कार्यक्षेत्र में सहायक बनेंगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे मेहनत करवाने वाला रहेगा। इस मेहनत से आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। कुछ घरेलू चिंताएं भी सामने आ सकती हैं। कोशिश करें कि इस समय आप किसी गलत कार्य में संलग्न न हों और वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

मकर: महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। यह समय आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने का है। कोई भी निवेश करने से पहने एक गंभीर और बृहद मंथन जरूरी होगा। आंखों और मुख से सम्बंधित कुछ तकलीफ़े भी सामने आ सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

कुम्भ: महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप कम दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं, थोड़ी सी मेहनत के बाद ये यात्राएं सफलता दायक सिद्ध होंगी लेकिन इस समय अपना तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस स्माय भी रह सकती हैं।

मीन: सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। सबसे विनम्रता और समझदारी के साथ के साथ व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने मार्च माह को शुभ बनाएंगें।
 
आज के लिए इतना ही। जाने से पहले सबस्‍क्राइब करना न भूलें। सबस्‍क्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें

Related Articles: