Masik Rashifal November 2014

नमस्कार! मैं हूं, आपका अपना ज्योतिषी, हनुमान मिश्रा और हम हाजिर आपके नवम्बर 2014 के राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि नवम्बर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं नवम्बर माह के राशिफल की:

Masik Rashifal November 2014


मेष

यदि इस महीने आप संयम और सावधानी से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। हालांकि भाग्य आपके साथ है आप कर्त्तव्यनिष्ठ भी रहेंगे लेकिन मान सम्मान को लेकर बहुत ही सजग रहना होगा। यदि निजी जीवन जीवन में आ रही परेशानियों का निदान समझ नहीं आ रहा हो तो किसी एक्सपर्ट से अथवा छोटे भाई आदि से विचार विमर्श करना सही रहेगा। इस समय वाहन आदि सावधानी से चलाएं और अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें।

वार्षिक राशिफल

वृषभ
वैसे महीने की शुरुआत बेहतर नज़र आ रही है लेकिन वाणी में आई कटुता काम बिगाड़ सकती है। अतः पारिवारिक शांति के लिए वाणी पर संयम जरूरी होगा। इस समय अार्थिक मामलों में भी सावधानी से काम लेने की जरूरत रहेगी। हांलांकि सूर्य की अनुकूलता के कारण कुछ पुरा‌नी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अापके आपके विरोधी शांत रहेंगे और यदि आपने मेहनत की है और उच्चाधिकारियों का दिल जीत रखा है तो आप अपनी पदोन्नति की मिठाई दोस्तों को खिलाने के लिए तैयार रहें।

मिथुन
क्रोध के भाव मन में अधिक मात्रा में आ रहें हैं उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है। महीने के शुरुआती दिनों में आपको अपने मित्रों और भाइयों के साथ बेहतर सम्बन्ध रखने होंगे। प्रेम संबंधों के लिये भी यह समय अनुकूल नहीं है। छोटी यात्राओं से भी लाभ मिलता नज़र नहीं आ रहा है। हालांकि महीने का दूसरा भाग काफी हद तक समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। मेहनत करने पर आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी के हालात भी बेहतर होंगे।

कर्क
महीने के पहले पक्ष में आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इस समय आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी हैं । अप्रिय सम्भाषण से भी बचना है। हालाँकि परेशान न हों मेहनत करें क्योंकि मेहनत के बाद संतोषजनक परिणाम मिल जाएंगे। जबकि महीने के दूसरे भाग में महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

सिंह
महीने के पहले भाग में आपको कुछ अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। फिर भी स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। घनिष्ट मित्रों और भाइयों से विवाद न करें। आत्मविश्वास बनाए रखें तो परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी लेकिन महीने के दूसरे भाग में घरेलू समस्याएं काफी हद तक बढ़ सकती हैं । इस समय यथासंभव तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। इस समय वाहन आदि सावधानी से चलाएं और किसी गलत कार्य में संलग्न न हों।

कन्या
महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रह सकती है लेकिन मेहनत करने पर अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। इस समय कुछ पारिवारिक परेशानियां रह सकती हैं। इस समय आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी होगी। नेत्र विकार या मुख रोग भी संभावित हैं लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को काफी हद तक दूर करने वाला रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से भी लाभ मिलाने के योग हैं।

तुला
इस महीने अनुकूल फल बहुत मेहनत करनी होगी। शुरुआती दिनों में आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता रह सकती हैं अत: स्वास्थ्य और स्वभाव दोनों का ख़याल रखें। लाभ की संभावनाए कमजोर पड़ती नज़र आएंगी। फिर भी संयम और समझदारी से काम लेने पर काम रहेंगे लेकिन महीने के दूसरे भाग में आपको पानी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा साथ ही आर्थिक मामलों लेकर सचेत रहना होगा।

वृश्चिक
महीने की शुरुआत कुछ खर्चे साथ में लिए हुए रह सकती है। इस समय अपने काम को लेकर की गयी दूर की यात्राएं बहुत अनुकूल नहीं होंगी। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर नहीं करना है। वहीं महीने के दूसरे भाग में तुलनात्मक सुधार आने के योग हैं लेकिन इस समय अधिक भाग दौड़ करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखें। इस समय किसी पर बेवजह गुस्सा करने से बचें।

धनु
इस महीने की शुरुआत आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। इस समय की गयी यात्राएं लाभ दिलाने वाली रहेंगी। इस समय धार्मिक यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ कठिनाइयां सम्भव हैं लेकिन थोड़ी मेहनत करने से काम बनाते रहेंगे। न केवल काम बनेंगे बल्कि लाभ भी होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय बेवजह की यात्राओं से बचें साथ ही अपने स्वास्थ्य भी ख़याल रखें।

मकर
सामान्य तौर पर यह महीना आपके लिए अनुकूल है। हालांकि काम धंधे में कुछ कठिनाइयाँ रह सकती हैं लेकिन धैर्य के साथ काम करते रहें तो सुफल मिल ही जाएंगे। फिर भी अपने मान सम्मान को लेकर थोड़ा सा सचेत रहना बेहतर रहेगा। हीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ होंगी। यात्राओं से भी आनंद और धन मिलाने के योग हैं। इस समय आप कुछ व्यापारिक यात्राएं भी संभावित हैं।

कुम्भ
इस महीने की शुरुआत मिली जुली रह सकती है। यदि इस समय कोई व्यावसायिक यात्रा कर रहे हैं तो एक बार उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में पुनः जांच कर लें। इस समय अपने निजी जीवन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। वहीं महीने के भाग में समय अनुकूल होगा। आर्थिक समस्याऐं दूर होंगी और काम बनाने लगेंगे।

मीन
हालांकि की महीने की शुरुआत में सूर्य अनुकूल नहीं है अत: कुछ कठिनाइयाँ रह सकती हैं लेकिन भाग्येश मंगल की अनुकूलता कामों में सफलता दिलाएगी। आपकी ऊर्जा व उत्साह भी आपको आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। लेकिन अचानक आने वाली परेशानियों से सजग रहें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में परेशानियां आपसे दूर रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनो का सहयोग मिलेगा।
आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने अगस्त माह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!

आप ज्योतिष, योग और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए

Related Articles: