October Rashifal: October 2014 Horoscope in Hindi

श्रीगणेशाय नम:

अक्टूबर 2014


मेष:

सूर्य की स्थिति को देखते हुए भले ये लगता है कि महीने कि शुरुआत पूरी तरह अनुकूल है लेकिन अन्य ग्रहों की स्थिति कुछ कठिनाइयां या परेशानियां दे सकती है। मंगल की स्थिति को देखते हुए लगभग पूरे महीने आपको वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। किसी से बेवजह न उलझें। वाणी पर संयम रखें। हालांकि अधिकांश कामों के बनने की उम्मीद है लेकिन साझेदारी के कामों को सावधानी से निबटाना होगा। यानी कि कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार का और साथ में अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा।

उपाय के रूप में हनुमान जी की सेवा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।


वृषभ:

वृषभ राशि वालों इस पूरे महीने आपको सावधानी से काम लेना होगा। मंगल सप्तम में है अत: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खयाल रखें और उससे बेवजह नाराज न हों। साझेदारी के कामों में किसी तरह की परेशानी सम्भव है। महीने के पहले भाग में संतान या शिक्षा को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है हालांकि महीने के दूसरे भाग में यह परेशानी दूर हो जाएगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने व आमदनी के लिए महीना सामान्यत: अनुकूल रहेगा।

उपाय के रूप में हनुमान मंदिर में गाजर का दान करें।

मिथुन:

यह महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। लेकिन इतना तो निश्चित है कि यदि आपने मेहनत की तो आपको परिणाम जरूर मिलेंगे। इस समय आप हर कठिनाई पर विजय पा लेना चाहेंगे। हालांकि ये समय घरेलू मामलों में अधिक ध्यान देने का है। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं या फिर कोई दूर रहने वाला व्यक्ति घर आ सकता है। महीने के दूसरे भाग में आपको अपने भाई और संतान को लेकिन किसी तरह से असंतुष्ट होने से बचना होगा।

परेशानी होने की स्थिति में सूर्य भगवाने को जल चढ़ाएं।

कर्क:

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि इस समय सूर्य का गोचर अनुकूल है। यदि आप बड़े दिनों से कोई फोने खरीदनी की प्लानिंग कर रहे हैं तो महीने के पहले भाग में ही खरीद लेना ठीक रहेगा। कम दूरी की यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल है। यदि आप किराए के घर में रहते हैं और घर बदलने के मूड में हैं तो भी समय अनुकूल है। लेकिन दूसरे भाग में कुछ घरेलू समस्याएं उभरकर सामने आ सकती है। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें।

कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में शनि मंदिर में गुलाब जामुन बांटें।

सिंह:

इस महीने आपको हर काम को बड़ी सावधानी से निबटाना होगा। इस समय अधिकांश ग्रह अनुकूल फल देने में असमर्थ रहेंगे अत: आपको अपने भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना है बल्कि कर्म को ही पूरी प्रमुखता देनी है। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी में अधिक से अधिक मिठास लाने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में भी संयम से निर्णय लेने होंगें। हालांकि महीने के दूसरे भाग में कुछ राहत रहेगी लेकिन इस समय भी पिता और भाई के स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा।

परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर लाल रंग का फ़ल या सब्जी दान करें।

कन्या:

इस महीने कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं लेकिन कठिनाइयों के बाद ही सही काम बनते रहेंगे। महीने के पहले भाग में स्वास्थ्य का खयाल रखें। विशेषकर ज्वर आदि का भय रहेगा। हालांकि आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। लेकिन महीने के दूसरे भाग आर्थिक मामलों के सावधानी रखनी होगी। भाषा में समाहित कटुता को भी दूर करने का प्रयास करना होगा।

उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

तुला:

यह महीना आपको इस बात का संकेत कर रहा है कि आपको आर्थिक मामलों को बड़ी ही समझदारी से सुलझाना होगा। व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। साथ ही साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना होगा। विशेषकर महीने के दूसरे भाव में आपको आपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना है। हालांकि अचानक कहीं से मोटी कमाई हो सकती है लेकिन इसके लिए आप जो प्लानिंग कर रहे हैं उसे लोगों से शेअर न करें तो ही अच्छा है। साथ ही कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें।

उपाय के रूप में नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

वृश्चिक:

महीने का पहला भाग आपके लिए अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। आपका राशि स्वामी स्वयं आपकी राशि पर ही स्थित रहेगा अत: कामयाबी का मिलना स्वाभाविक है। आमदनी में इजाफ़ा भी होगा। हालांकि मेहनत करते समय इस बात का खयाल रखना जरूरी होगा कि आपकी सेहन न बिगड़ने पाए। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग अधिक अनुकूल नहीं है। इस समय खर्चे अधिक हो सकते हैं साथ ही स्वास्थ कमजोर रह सकता है।

उपाय के रूप में काले उड़द का दान करना शुभ रहेगा।

धनु:

सामान्यत: यह पूरा महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के पहले भाग में सूर्य आपके कर्म स्थान पर है अत: आप अपने कार्य व्यापार में अच्छा करेंगे। इस कामों में आपके वरिष्ठ आपका सहयोग करेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। वहीं महीने के दूसरे पक्ष में लाभ की स्थितियां बेहतर होंगी। आर्थिक मामलों में सुधार सम्भव है। कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग भी निर्मित हो रहे हैं। लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। जीवन साथी अथवा प्रेम पात्र के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय के रूप में में किसी गरीब को काले कपड़े का दान करें।

मकर:

इस महीने की शुरुआत आपके लिए औसत रहेगी। यदि आप वाकई मेहनत से नहीं घबराते तो आपके काम जरूर बनेंगे। आपको पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग और आशिर्वाद मिलेगा। किन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। दूर की यात्राओं का योग बनेगा। अधिक कोशिश करने पर इनमें सफलता भी मिलेगी। वहीं महीने के दूसरे भाग में काम को लेकर मिलने वाले प्रस्तावों में हड़बड़ी न दिखाएं। इस समय वरिष्ठों से उलझना या उनका अपमान करना ठीक नहीं रहेगा।

उपाय के रूप में पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

कुम्भ:

इस पूरे महीने आपको सावधानी से काम करना होगा। विशेषकर महीने के पहले भाग में सूर्य आपके आठवें भाव में है। अत: बहुत सारा परिश्रम व्यर्थ जा सकता है। इस समय वाहन में खराबी आने के भी योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी व धीमी गति से चलाना भी एक उचित निर्णय होगा। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो भली भांति विचार-विमर्श की आवश्यकता रहेगी। हालांकि महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं कम होंगी। आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आने के योग हैं लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

उपाय के रूप में सूर्य भगवान को सिंदूर मिला जल चढ़ाएं।

मीन:

इस पूरे महीने आप तनाव में रह सकते हैं। कुछ घरेलू चिंताएं तो कुछ बाहर की चिंताएं आपको तनाव देने का काम कर सकती हैं। अत: आपको सावधानी बरतने की जरूरत तो रहेगी ही रहेगी। इस समय कोई नया व्यापारिक निर्णय न लें जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। इस समय यात्राओं से परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं व किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

परेशानी की स्थिति में सूर्य को सिंदूर मिला चढ़ाएं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आप ज्योतिष, योग और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए 

Related Articles: