August 2014 Rashifal: August 2014 Horoscope in Hindi

श्रीगणेशाय नम:

हम हाजिर आपके अगस्त 2014 के राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि अगस्त का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-

मेष:
राशि स्वामी मंगल राशि को देख रहा है लेकिन शनि के साथ है अत: आपको बात-बात पर गुस्सा आ सकता है। कोशिश करें कि कोई बेवजह आपके गुस्से से परेशानी में न पड़े। महीने के पहले पक्ष में आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करेंगे। छोटे काम के लिए भी बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी वाहन आदि चलाते समय सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। इस समय अधिक उत्साही होकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।


वृषभ
:
महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। लेकिन ध्यान ये रखना है कि पुराना फोन गुमने न पाए। इस समय कम दूरी की यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। घरेलू चीजों को लेकर कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएं।

मिथुन:
हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे फ़िर भी महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय फोन या लैपटाप में कोई कमी आ सकती है। लेकिन ध्यान इस बात का रखना है कि गुस्से में आकर इन चीजों को तोड़ें न क्योंकि महीने की शुरुआत में कुछ बेकार के भी खर्चे सामने आ सकते हैं। कुछ आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। उपाय के रूप में हनुमान मंदिर में लाल फ़ल या सब्जी दान करें।

कर्क:
महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा। विशेषकर बदलते मौसम के दुष्प्रभाव से स्वयं को बचाएं। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस स्माय भी रह सकती हैं। उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

सिंह:
सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव बेकार की यात्राओं से बचें। इस समय कुछ बेकार के खर्चे सामने आ सकते हैं। जबकि महीने का दूसरा भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। आपकी समस्याएं बहुत हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या:
महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं लेकिन शनि मंगल की धन भाव में युति को देखते हुए यहीं कहना चाहूंगा कि आंख मूंदकर पैसा निवेश करने से बचें। वैसे तो प्रेम प्रसंग के समय अनुकूल है लेकिन सूर्य और मंगल दोनों की पंचम में दृष्टि के कारण आपस में लड़ाइयां भी हो सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला:
वैसे तो ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन बेवजह गुस्सा न करें। अपने प्रियजनों की भावनाओं को समझें और वाहन सावधानी चलाएं। जब कभी भी स्वास्थ्य कमजोर लगे, तो फटाफट डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। महीने के दूसरे भाग में भी लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। उपाय के रूप में में किसी गरीब को काले उडद की दाल का दान करें।

वृश्चिक:
इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं लेकिन यह जांचना जरूरी होगा कि इन यात्राओं से कितना फायदा हो रहा है। हालांकि इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से मिलने से फायदा भी होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भाग कार्य व्यापार के लिए काफी अनुकूल है। इस समय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। उपाय के रूप में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

धनु:
महीने के प्रथम पक्ष वाले दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लिए हुए नहीं हैं। इस समय जहां तक सम्भव हो यात्राओं से बचें और वाहन आदि सावधानी से चलाएं। इस समय आपके वाहन में भी कुछ खराबी आ सकती है। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक मामलों से आपका लगाव होगा। कोई दूर की यात्रा भी हो सकती है। इस समय किसी अच्छी पुस्तक को पढ़ने का मौका मिलेगा। उपाय के रूप में सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा।

मकर:
इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि सूझ बूझ के साथ निर्णय लेने से व्यापार व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होने के योग हैं। लेकिन जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त रख सकता है।महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। इस समय अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना बहुत जरूरी होगा। इस समय संयम से काम लेने की आवश्यकता है। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

कुम्भ:
महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आप उन परेशानियों को दूर करने में समर्थ्य होंगे जिनसे आप पिछले दिनों से जूझते आ रहे हैं। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। लेकिन महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है। इस समय कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन:
वैसे तो यह महीना आपके लिए बढ़िया रहेगा लेकिन अप्रिय संभाषण और आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा। महीने के पहले भाग में संतान या शिक्षा को लेकर चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। महीने का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। आपकी सारी समस्याओं का समाधान इस समय मिल सकता है। समस्याओं से निजात मिलेगी। न केवल मान सम्मान बढ़ेगा बल्कि पदोन्नति भी सम्भव है। उपाय के रूप में विष्णु भगवाने के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने अगस्त के महीने को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!!

आप ज्योतिष, योग और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए

Related Articles: