Rashifal 2015 : Horoscope 2015 In Hindi

श्रीगणेशाय नम:

मेष: मेष राशि वालो!! इस साल बॄहस्पति महराज की भरपूर कृपा आप पर रहने वाली है। आपका भाग्येश आपके चतुर्थ और पंचम भाव में रहेगा। अत: वर्ष के प्रथम भाग में घरेलू जीवन सुखी रहेगा, यदि विदेश जाने के लिए प्रयासरत थे तो उसमें सफलता मिलने वाली है। घर या गाड़ी खरीदने के इच्छुक हैं तो प्रयास में और तेजी लाएं, सफलता जरूर मिलेगी। वर्ष का दूसरा भाग प्रेम प्रसंगों और वैवाहिक मामलों के लिए गजब का रहने वाला है। शादी हो चुकी है और संतान के इच्छुक हैं तो ऊपरवाला आपकी मुराद पूरी करने को तैयार है। व्यापारी गण अपने व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। कोई बेहतर योजना बनाकर आप कुछ नया कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं। लेकिन शनि महराज की अष्टम भाव में स्थिति और राहु को छठे भाव में देखते हुए घर,परिवार और स्वास्थ को लेकर निश्चिंत रहना उचित नहीं होगा बल्कि समय-समय पर इन मुद्दों में चिंतन जरूरी होगा। बारहवें भाव के केतु महराज संकेत कर रहे हैं कि उन्मादी होकर काम करने और परेशानियों में पड़ने से अच्छा है कि कभी-कभी दूसरों की सलाह पर अमल भी कर लेना चाहिए। विद्य़ार्थियों को मेहनत के अनुसार फल मिलता रहेगा। उपाय के रूप में चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखना शुभ रहेगा। और अब चर्चा वृष राशि की


वृषभ: वृषभ राशि वालो!! साल 2015 में बृहस्पति देव तो आपके ऊपर काफ़ी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। उनकी कृपा से आप सही दिशा में कार्य करते हुए, न केवल अपने कामों को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे बल्कि बड़ी मात्रा में मान सम्मान और प्रसंशा भी प्राप्त करेंगे। हालांकि सातवें भाव में शनि की उपस्थिति कभी कभार आपकी आजीविका में व्यवधान डालने का फल दे सकती है साथ ही जिनी जीवन में भी समरसता की कमी देखने को मिल सकती है लेकिन व्यवधानों को पार कर आप विजेता बनने में सफल रहेंगे। प्रेम प्रसंगों की बात करें तो पंचम में राहु की उपस्थिति संकेत कर रही है कि प्यार में सच्चाई और वफा बहुत जरूरी होगी। यदि रुपया पैसा धन दौलत आदि के बारे में बात की जाय तो साल बढ़िया रहने वाला है। हांलाकि कुछ घरेलू उपकरण जैसे कि वाशिंग मसीन और फ़्रीज आदि पर कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। अगर विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें भी कुछ अप्रत्यासित परिणाम देखेने को मिल सकते हैं। अब बात उपाय की तो उसके लिए यही सुझाव है कि कोई परेशानी होने की स्थिति में काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा। और अब चर्चा मिथुन राशि की

मिथुन राशि वालो!! यह साल आपके लिए बहुत सारे शुभ परिणामों का पिटारा भर कर आपके लिए लाया है। यदि आपकी योजना अपने परिजनों के लिए कुछ विशेष करने की है तो आपका प्रयास रंग लाएगा। इस वर्ष आपको यश और धन दोनो मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। जी हां यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उसमें भी आप को कमी होती नजर आएगी। लेकिन प्रेम प्रसंगों के लिए भी लगभग पूरा वर्ष भी अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं और कुछ बलाव करने की सोच रहे हैं तो एक सुंदर बेहतरी के योग बन रहे हैं। हां व्यवसायियों को कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन याद रखें कि मेहनत का फल मीठा होता है अत: मेहनत से बिल्कुल न घबराएं। विद्यार्थियों को भी शुभ परिणाम मिलते रहेंगे। उपाय के रूप में कन्याओं की सेवा करना आपके लिए शुभ रहेगा। और बात कर्क राशि की

कर्क राशि वालो ! कई मामलों में यह साल आपके लिए कमाल का रह सकता है। यदि उम्र विवाह की हो चली है तो इस साल शहनाइयां गूंज सकती हैं। घर परिवार में भी शहनाइयां गूंजने के योग दिख रहे हैं। प्रेम प्रसंगों के मामलों में हठ करना ठीक नहीं रहेगा। काम धंधे के लिए भी साल बेहतर सिद्ध होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन की भी सम्भावनाएं हैं। काम धंधे के सिलसिले में यात्राएं होगी हालांकि कि कुछ यात्राएं व्यर्थ की भी रह सकती हैं। हालांकि इस साल धन की स्थिति बेहतर नजर आ रही हैं लेकिन आंख मूंद कर निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल शुभ रहने वाला है। उपाय के रूप में मंदिर में बादाम दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। और अब चर्चा सिंह राशि की

सिंह राशि वालो ! यह साल आपके लिए मिला जुला रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में वृहस्पति आपके बारहवें भाव में है और शनि चतुर्थ में अत: आपको कुछ परेशानियों से रू-ब-रू होना पड़ सकता है इस समय आप अपने परिजनों के किसी व्यवहार के चलते दुखी हो सकते हैं लेकिन साल का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम देगा। और आपकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। और आप अपने कुछ विशेष योजनाओं के चलते परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। आप धर्म-कर्म में संलग्न होकर काफी बेहतर अनुभव करेंगे। उपाय के रूप में दूध और चावल मिलाकर किसी गाय को खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा। और आइए अब कन्या राशि वालों की बात कर ली जाय

कन्या राशि वालो! साल के पहले भाग में बृहस्पति की लाभ भाव में उपस्थिति यह दर्शा रही है कि आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। घर परिवार के लोग भी खुशहाल होंगे लेकिन राहु की प्रथम भाव में उपस्थिति को उपस्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का खयाल रखना बहुत जरूरी होगा। प्रेम या शादी और संतान सभी के लिए साल का पहला भाग काफी बेहतर रहने वाला है। काम धंधे व शिक्षा के लिए भी साल साल का पहला भाग शुभ है लेकिन साल के दूसरे भाग में हर मामलें सावधानी जरूरी होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं और आपका स्वास्थ्य भी बीच-बीच में ढीला रह सकता है। अत: संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। उपाय के रूप में नियमित रूप से पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा। और अब बात तुला राशि की

तुला राशि वालो! सामान्य तौर पर यह साल आपके लिए बढिया रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो शनि प्रभाव के कारण कुछ छोटी-मोटी विसंगतियां सम्भव हैं लेकिन कुछ मिलाकर पारिवारिक शांति बनी रहेगी। यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। यदि घर या गाड़ी खरीदने के मूड में हैं तो कसमकस की स्थिति से बाहर निकलिए। साल का जो दूसरा भाग है वो आपके प्रेम प्रसंग व निजी जीवन में गुलाबी खुशबू घोलने का संकेत कर रहा है। इस साल आप अपने काम-धंधें में कुछ विशेष करने वाले हैं। पदोन्नति की भी सम्भावना है। लाभ के अवसर भी मजबूत होंगे। लेकिन दूसरे भाव में स्थित शनि के कारण खर्चे भी जबर्जस्त होंगे। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। उपाय के रूप में माथे पर केशर का तिलक लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। और अब चर्चा वृश्चिक राशि की

इस वर्ष अधिकांश ग्रह आपका पक्ष लेते नजर आ रहे हैं अत: साल काफ़ी बेहरत रहने वाला है केवल शनि की स्थिति ही ऐसी है जो बीच-बीच में थोड़ा बहुत रंग में भंग डाल सकती है। फ़िर भी परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष अनुकूल है, लेकिन प्रथम भाव के शनि के कारण वैवाहिक जीवन में कुछ व्यवधान रह सकता है। साथ ही यह स्थिति कुछ स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियां भी दे सकती है। कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अच्छा है। आर्थिक मामलों में भी बेहतरी आने के योग हैं। जबकि विद्यार्थियों को मेहनत के बाद अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। व्यवसायिक शिक्षार्थियों के लिए साल का दूसरा भाग और अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में बंदरों की सेवा करें और मांस मदिरा से परहेज करें तो व्यवधान दूर होंगे। और अब चर्चा धनु राशि की

धनु राशि वालों! वर्ष के आरम्भ में वृहस्पति आठवें भाव में है जो कि अधिक अनुकूल नहीं है। ऊपर से शनि बारहवें भाव में है अत: आर्थिक मामलों कुछ कठिनाई रह सकती है, और आपको तो पता ही है कि अर्थ व्यवस्था के बिगड़ने से कई चीजें प्रभावित होती हैं अत: अनुकूल परिणाम पाने के लिए कठिन प्रयास करना पड़ेगा। आप ऐसा भी महसूस कर सकते हैं कि घर परिवार के लोग पहले जैसे नहीं रहे। मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है जिससे स्वास्थ्य पर भी फ़र्क पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भी असंतोष रह सकता है। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप की मुरादें पूरी होने लगेंगी। खुशियां धीरे-धीरे वापस आने लगेगी। आमदनी में सुधार होगा और विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। उपाय के रूप में घी और आलू मंदिर में दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। और अब बात कर ली जाय मकर राशि की

वर्ष का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। आपकी बेहतरीन योजनाएं आपको सफलता दिलाती रहेंगी। घर परिवार में भी रौनक जगमगाएगी। काम धंधे में अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति भी संतोषप्रद रहने वाली है। यदि उम्र विवाह की हो चली है तो साल का पहला भाग इस मामले में मददगार सिद्ध हो सकता है। विद्यार्थी भी अपने सफलता पर खुश होंगें लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में जीवन की डगर कुछ कठिन हो सकती है। उस समय बॄहस्पति अष्टम भाव में होगा फलस्वरूप आर्थिक कठिनाइयों के कारण चीजें कुछ दूर होती नज़र आएंगी। अत: हर मामले में सावधानी से काम लेंना होगा साथ ही निवेशादि सावधानी पूर्वक करना उचित रहेगा। उपाय के रूप में हर चौथे महीने 6 जटा सहित नारियल पानी में बहाना आपके लिए शुभ रहेगा। और अब बात कुम्भ राशि की

तो कुम्भ राशि वालो!! यह साल आपके लिए मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में परिजनों से कुछ मनमुटाव रह सकता है, इसके पीछे की वजह आपकी कटुभाषा भी हो सकती है अत: जहां तक सम्भव हो मृदुभाषी बनने का प्रयास करें। किसी पारिवारिक व्यक्तिअ के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वैसे आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित कुछ मामलों में उलझाव रह सकता है। लेकिन साल के दूसरे भाग में प्रेम संबंधों में बेहतरी आएगी। विवाह जीवन में खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगा। आमदनी और विद्या में भी सुधार आएगा। उपाय के रूप में पुजारी को पीले कपड़े दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। और अब चर्चा अंतिम राशि यानी कि मीन राशि की

मीन राशि वालो आपके लिए साल की शुरुआत काफ़ी बेहतर ढंग से होने वाली है। घर परिवार में कोई शुभ कृत्य हो सकता है। लेकिन कुछ सदस्यों का बरताव आपके मन को ठेस दे सकता है। साथ ही लग्न पर केतु की उपस्थिति को देखते हुए आपको अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। ऐसे में खान पान पर संयम रखना जरूरी होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। प्रेम संबध के मामले में तो समय को अच्छा कहा जाएगा लेकिन सप्तम में राहु की उपस्थिति दाम्पत्य जीवन के लिए कम ठीक कही गई है अत: निजी जीवन में प्यार और विश्वास की जरूरत बनी रहेगी। बेहतर नौकरी मिल सकती है लेकिन मेहनत और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लाभ के बढ़ने के भी योग हैं। शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा लेकिन साल के दूसरे भाग में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। उपाय के रूप में मंदिर में चावल, गुड़ और चने की दाल भेंट करें।

तो आशा है पहले से अपने आने वाले साल के बारे मे जानकर आप अपने आपको इस तरह तैयार कर लेंगे कि अनुकूल समय न होने पर भी आप सुनियोजित तरीके से काम कर कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे वहीं अच्छे समय को बहुत अच्छा बना सकेंगे। वर्ष 2015 आपके लिए मंगलमय हो!! नमस्कार!!!

आप ज्योतिष, योग और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए

Related Articles: