September Rashifal: September 2014 Horoscope in Hindi

श्रीगणेशाय नम:
नमस्कार!! मैं हूं, आपका अपना ज्योतिषी, हनुमान मिश्रा। और आप देख रहे हैं, एस्ट्रोसेज टी. वी.। और हम हाजिर आपके सितम्बर 2014 के राशिफ़ल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि सितम्बर 2014 का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-

September 2014 Horoscope in Hindi

मेष
:
आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। इस समय आपका मनोमस्तिष्क पूर्णत: चैतन्य रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। लेकिन सप्तम में शनि मंगल की युति को देखते हुए निजी जीवन में संयमित व्यवहार करना होगा। महीने का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। काम धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार या पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। उपाय के रूप में विष्णु भगवान के मंदिर में पीले वस्त्र दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ:
इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए मेहनत कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है। महीने के पहले पक्ष में ऐसा हो सकता हि कि आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करें। इस समय कोई घरेलू सामान खरीदना या बेचना पड़ सकता है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। संतान या फ़िर प्रेम पात्र के लिए कोई महंगा उपाहार खरीदने की चिंता रह सकती है। परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मिथुन:
महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी भी रहेगी। भाई बन्धुओं से भी सम्बंध बेहतर होंगे। मित्र आपके मददगार होंगे। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। जिनसे आपका आत्मिक लगाव हो उन व्यक्तियों से विवाद न करें। कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में दुर्गा मां की पूजा आराधना करें।

कर्क:
महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। कुछ पारिवारिक परेशानियां भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। हालांकि घरेलूं शांति के लिए आपको निरंतर प्रयास करना होगी। परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर लाल रंग का सेब चढ़ाएं।

सिंह:
महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य आपकी राशि में ही रहेगा अत: आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य का खास खयाल रखना होगा। इस समय क्रोध करने से भी बचना होगा। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं इस समय भी रह सकती हैं। उपाय के रूप में भगवान शिव के मंदिर में दूध चढ़ाएं।

कन्या:
सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। इस समय वाणी पर विशेष संयम रखने की जरूरत रहेगी। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। संयमित बोलना है और व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। उपाय के रूप में हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

तुला:
हालांकि महीने का पहला भाग आपको कई तरह से लाभ दिला सकता है क्योंकि आपका लाभेश लाभ स्थान पर है लेकिन लग्न पर शनि मंगल की युति के कारण आपको अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना बहुत जरूरी होगा। हालांकि इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय भी आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय: शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक:
ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। आपके बोस आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। लेकिन आपकी नींद में कुछ व्यवधान रह सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखना भी जरूरी होगा। उपाय के रूप में शनि मंदिर में काले उडद का दान करें।

धनु:
इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्रांएं हो सकती हैं यदि आपने दिल से प्रयास किया तो ये यात्राएं सफल भी रहेंगी। इस समय बड़े पदों में बैठे लोगों से मिलकर फायदा होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भागे कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। उपाय के रूप में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें व उनका आशिर्वाद लें।

मकर:
वैसे तो काम धंधे के लिए पूरा महीना ही अनुकूल है लेकिन अष्टम में स्थित सूर्य के कारण महीने के प्रथम पक्ष वाले दिनों में सावधानी जरूरी होगी। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस पूरे महीने वरिष्ठों से सामंजस्य बना कर चलें। उपाय के रूप में सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा, लेकिन उस जल में लाल रंग के फूल मिले होना जरूरी है।

कुम्भ:
इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बहुत सूझ बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। माता-पिता को लेकर भी चिंता रह सकती है। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें। खान पान पर भी संयम रखें। यानी कि इस महीने सभी कामों संयम से काम लेने की आवश्यकता है। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

मीन:
वैसे तो महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। क्योंकि सूर्य का गोचर छठे भाव में हो रहा है लेकिन शनि मंगल की युति अष्टम भाव में हो रही है अत: प्रत्येक कार्य को बड़ी सावधानी और चतुराई के साथ करना। हालांकि सूर्य की अनुकूलता के कारण पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। जबकि महीने के दूसरे भाग में पहले की तुलना में अधिक संयम से काम लेना है। कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार और स्वास्थ्य का खयाल रखें। उपाय के रूप में बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

आशा है, इस राशिफ़ल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने सितम्बर माह को शुभ बनाएंगें। नमस्कार!!

आप ज्योतिष, योग और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए

Related Articles: