June 2014 Rashifal: June 2014 Horoscope in Hindi

श्री गणेशाय नम:

मेष
: जून महीने की शुरुआत में आप अपने आपको अधिक संतुष्ट नहीं रख पाएंगें। बहुत सम्भव है कि किसी आर्थिक मामले को लेकर आप कुछ परेशानी अनुभव करें अथवा अपने पारिवारिक जीवन को लेकर कुछ असंतुष्ट रहें। अत: कोई भी आर्थिक या पारिवारिक निर्णय लेने से पहले एक गहन चिंतन और मंथन जरूरी होगा। हालांकि महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं दूर होने लगेंगी। इस अवधि में किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक व मामलों में भी अनुकूलता आएगी साथ ही स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

उपाय
: पवित्र स्थान में बादाम दान करें।

June 2014 Rashifal


वृषभ: महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। सूर्य आपके पहले भाव में है अत: इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। इस अवधि में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी साथ ही आप कम दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि आपने सुनियोजित ढ़ग से यात्राएं की तो बहुत सम्भव है कि थोड़ी सी मेहनत के बाद ये यात्राएं सफलता जरूर देंगी। लेकिन इस समय अपना तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में भी स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं। इस अवधि में घरेलू और आर्थिक मामलों को सावधानी से निबटाने की जरूरत रहेगी।

उपाय: अपने पैतृक घर की मरम्मत करवाएं!!

मिथुन: महीने की शुरुआत में सूर्य बारहवें भाव में रहेगा अत: किसी सरकारी काम में अडंगा डालना या किसी ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति से उलझना ठीक नहीं होगा। सबसे विनम्रता और समझदारी के साथ के साथ व्यवहार करें। साथ ही लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूंगा। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी रहेगा।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाएं।

कर्क: महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। क्योंकि इस अवधि में सूर्य देव आपके लाभ भाव में रहेंगे। अत: लाभ की सम्भावनाएं मजबूत होंगी। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। इस समय आपके लगभग सभी महत्त्वपूर्ण कामों के पूर्ण होने की भी सम्भावनाएं हैं। आपके अपने आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। साथ ही व्यर्थ की यात्राओं से भी बचना होगा।

उपाय: मांस मदिरा से परहेज करें।

सिंह: आपके राशि स्वामी अर्थात सूर्य देव की भरपूर कृपा इस महीने आप पर बरसने वाली है। अत: लगभग पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूलता लिए हुए रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ लोग हों या फिर उच्चाधिकारी सब आपका फ़ेवर करते नजर आएंगे। इस समय आप कुछ लाभदायक या व्यापारिक यात्राएं भी सम्भव हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल रहेगा। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। कुछ फायदा दिलाने वाले प्रस्ताव मिलने की भी सम्भावना हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। यात्राओं से भी आनंद और धन प्राप्त होगा।

उपाय: नीले रंग के कपड़े किसी गरीब को दें।

कन्या: इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। द्वादशेश सूर्य आपके नवम भाव में रहेगा अत: यह समय यात्राओं का समय हो सकता है। विदेश जाने के लिए या धार्मिक यात्राओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। महीने का दूसरा भाग। आपके कार्य व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यात्राएं सफल होंगी। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। यह समय मान सम्मान में बड़ा इजाफ़ा करवाने वाला सिद्ध हो सकता है।

उपाय: चावल का दान करें।

तुला: इस महीने आपको लगभग हर मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। इस समय सूर्य अष्टम भाव में है जो अनुकूल परिणाम दे सकने में असमर्थ है अत: इस अवधि में कुछ समस्याएं अचानक से आ सकती हैं। इस अवधि में वाहन चलाने सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य का खयाल रखें। अनैतिक कामों से खुद को दूर रखें। सन्देहास्पद सौदों से बचें। बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएं काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय: सहकर्मियों को बिस्किट खिलाएं।

वृश्चिक: इस महीने आपको अच्छे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। साथ ही सभी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि इस समय आप कोई व्यपारिक निर्णय करने जा रहे हैं तो जल्दबाजी से काम बिल्कुल न लें। इस अवधि में निजी जीवन या कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूलता लिए हुए नहीं है। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता इस समय भी रहेगी। इस अवधि में आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें।

उपाय: किसी भी काम को शुरू करने से पहले मीठा खाएं और उसके बाद पानी जरूर पियें।

धनु: इस महीने की शुरुआत आपके लिए काफी अनुकूलता लिए हुए है। इस अवधि में आप हर काम को बड़ी निष्ठा और लगन के साथ निबटाना चाहेंगे। यदि पहले से आप किसी मामले को लेकर परेशान थे तो घबराइए नहीं, समस्याएं धीरे-धीरे ही सही लेकिन कम हो रही हैं। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। पदोन्नति की सम्भावनाएं बन रही हैं। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन महीने के दूसरे भाग में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य का खयाल रखें।

उपाय: घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

मकर: आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेकिन प्रेम संबंधों के लिये यह समय अनुकूल नहीं है। संतान या शिक्षा को लेकर यदि कोई प्रयास कर रहे हैं तो उसमें तेजी लाएं। यकीन माने काम बनने की प्रबल सम्भावनाएं हैं। महीने का दूसरा भाग तो पहले भाग की तुलना में और अच्छा है। आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। आप सफलता पायेंगे। आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। नौकरी के हालातों में सुधार होगा अथवा पदोन्नति की सम्भावनाएं बनेंगी।

उपाय: घर के दक्षिण पूर्वी भाग में लाल रंग का छोटा बल्ब लागाएं।

कुम्भ: इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। महीने के पहले पक्ष में घरेलू जीवन पर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे आप स्वयंको थका हुआ अनुभव करेंगे और कार्य क्षमता भी कम हो सकती है। किसी गलत कार्य को करने के लिए भी आप उद्यत होंगे। इस समय आपको वाहनादि चलाने में सावधानी की आवश्यकता है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी। अड़चनों के बाद ही सही लेकिन काम बनेंगे फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता तो बनी ही रहेगी।

उपाय: माता पिता की सेवा करें।

मीन: जून महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस अवधि में आप मेहनत करने से नहीं घबराएंगे। फलस्वरूप आपके काम बनेंगे। इस अवधि में आप कुछ छोटी यात्राएं कर सकते हैं। ये यात्राएं आपके कार्यक्षेत्र में सहायक बनेंगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। साथ ही धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे मेहनत करवाने वाला रहेगा लेकिन आप मेहनत से बचना चाहेंगे। आप घर पे समय बिताने या आराम करने के मूड में रहेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। अथवा इस अवधि में कुछ घरेलू चिंताएं सामने आ सकती हैं। कोशिश करें कि इस समय आप किसी गलत कार्य में संलग्न न हों और वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

उपाय: मां को प्रसन्न रखते हुए उसका आशीर्वाद लें।


आप ज्योतिष, योग और अध्यात्म आदि से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए

Related Articles: